ADANI GROUP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ADANI GROUP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 30 नवंबर 2022

आज बाजार में गिरावट संभव!

 



पिछले 4 दिनों से सभी ग्लोबल संकेतों से ऊलट भारतयी बाजार में तेजी का आलम बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में कल मिलाजुला या यों कहें कि फ्लैट करोबार देखा गया । चीन में कोरोना की सख्ती लगातार बनी हुई है। टेक शेयरों लगातार गिरवाट देखी जा रही है। पिछले तीन दिनों से नैस्डेक और एस एंड पी में गिरवाट भरा कारोबार देखने को मिल रहा है। कल डाओ में हमज 3 प्वाइंट की बढ़त रही।

 आज यूएस फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का आज बयान आने वाला है। जिसमें साफ हो पाएगा कि इस बार भी ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी होगी या फिर ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा।

क्रूड की कीमतों ने यू टर्न लिया है आज फिर से कुछ तेजी दिख रही है कच्चे तेल में। यानी पेंट्स और ऑयल मार्केटिंग शेयरों में आज इसका असर देखने को मिल सकता है। वहीं अलीबाबा आज जोमैटो में ब्लॉक डील के जरिए शेयर बेच सकता है। वहीं RBI कल डिजिटल करेंसी का पायलट प्रोजक्ट जारी करेगा। आज भारत के दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े आएंगे। अगर जीडीपी ग्रोथ में ज्यादा गिरावट रही तो इसपर बाजार रियएक्ट कर सकता है। साथ ही कई दिनों में अपने ऊपरी स्तर पर टिके रहने की वजह से बाजार में वॉल्यू थीन हो चुका है और बाजार थोड़ा थका-थका सा लग रहा है। बाजार को और ऊपर जाने के लिए एक नए ट्रिगर की जरूरत है। डीएलएफ को पीछे छोड़ते हुए अडानी ग्रुप ने एशिया के सबसे बड़े झुग्गी बस्ती धारावी की रिडेवलपमेंट की बोली जीत ली है। इसके लिए ग्रुप ने 5 हजारा करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लगाई थी।

 कल FII ने कैश मार्केट में 1241 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। वहीं DII ने भी कल 744 करोड़ की खरीदारी की है। वहीं वायदा में FII ने 5372 करोड़ रुपए की बिकवाली इंडेक्स ऑप्शन में की है।

 आज बाजार में फ्लैट ओपनिंग देखने को मिल सकता है। जबकि लाल निशान में बंद होने के संकेत दिख रहे हैं। निफ्टी को पहला सपोर्ट 18500 पर और दसरा 18400 पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 42800 और दूसरा 42500 पर दिख रहा है।  

सोमवार, 11 जुलाई 2022

आज उतार चढ़ाव भरा हो सकता है कारोबार

 



दुनियाभर के संकेतों को देखते हुए लगता है कि आज बाजार लाल निशान में खुलकर उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद फ्लैट हरे निशान में  बंद होगा।

शुक्रवार को US मार्केट में मिलाजुला कारोबार हुआ। इसकी साफ झलक आज भारतीय बाजारों में देखने को मिल सकता है। Dow में 46 और S&P में 3 प्वाइंट की मामूली गिरावट दर्ज की गई। Nasdaq 13 प्वाइंट की तेजी के साथ बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों ने एक बार फिर से रफ्तार पड़क ली है। ब्रेंट का भाव $106 के करीब बरकरारा है। जबकि दूसरी कमोडिटी के भाव में अभी भी सुस्ती नजर आ रही है। Iron ore की का मांग में नरमी जारी है। SGX निफ्टी लगभग फ्लैट कारोबार कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने जारी किए रोजगार के अनुमान से बेहतर आंकड़े। जून में 2.5 लाख अनुमान के मुकाबले 3.72 लाख रोजगार दिए। ऐसे में ब्याजा दरों का ज्यादा बढ़ना लगभग तय  माना जा रहा है। फेड की जुलाई में होने वाली बैठक में ब्याज दरों में 0.75% की बढ़ोतरी संभव लगने लगी है।

चीन में जून CPI 2.4%  के अनुमान से बढ़कर 2.5% पर पहुंच चुका है। मोबाइल सेक्टर में अडाणी ग्रुप की भी एंट्री होने वाली है। 5G स्पेक्ट्रम की रेस में अदानी ग्रुप इस महीने के आखिर में हिस्सा लेगा।

भारतीय बाजारों पर संस्थागत निवेशकों का नजरिया धीमा होता दिख रहा है। DII ने शुक्रवार को महज 34 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी जबकि विदेश संस्थागत निवेशकों ने 109 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी।

भारत में भी कंपनयों की पहली तिमाही के नतीजे शुरू हो चुके हैं और अमेरिका में दूसरी तिमाही के और अब ये नतीजे ही तय करेंगे बाजार का रुख। कंपनियों की कमाई में 40 फीसदी तक की गिरावट अगर होने लगी तो समझ लीजिए हम मंदी की तरफ बढ़ रहे हैं।