शुक्रवार, 28 अगस्त 2009

हार्ले डेविडसन भारत में

भारत में एडवेंचर की होने वाली है शुरूआत। क्योंकि यहां लांच को तैयार है दुनियाभर में मशहूर कल्ट बाइक हार्ले डेविडसन। हार्ले डेविडसन एक अमेरिकी बाइक है। जिसके दीवाने दुनियाभर में हैं। हॉलीवुड के कलाकारों की पहली पसंद है ये बाइक। भारत में भी हार्ले डेविडसन का जादू चल चुका है। बॉलीवुड के कई कलाकार और भारतयी क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी है हार्ले डेविडसन के कायल हैं। हार्ले डिवडसन को 2 साल पहले भारत में अपना ऑपरेशन शुरू करने की इजाजत मिली थी। लेकिन अब जाकर कंपनी ने अपनी सरगर्मी भारतीय बाजार में तेज की है। वजह है भारत में तेजी से बढ़ता लग्जरी बाइक का बाजार। बाइक के दीवानों को अब कीमतों की परवाह उतनी नहीं है। जिसे ध्यान में रखकर हार्ले डेविडसन ने अपनी बाइक की कई रेंज अगले साल से भारत में बेचने का ऐलान किया है। इस बाइक की कीमत लाखों में है। हार्ले डेविडसन ने भारत में अपने पार्टनर और लोकल डीलर्स के खोज तेज कर दी है। यानी, दुनियाभर में पॉपुलर ये क्रूजर बाइक अब भारतीय सकड़ो पर धूम मचाने के लिए हो चुकी है पूरी तरह से तैयार।

कोई टिप्पणी नहीं: