ईशा अंबानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ईशा अंबानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 6 सितंबर 2008

अरबपति बेटियां

बिलियन डॉलर बेबीज दुनिया की सबसे अमीर यानी बिलियन डॉलर बेबीज भारत की रहने वाली हैं। जी हैं दुनिया की तीन सबसे अमीर खानदानी लड़कियां भारत की हैं। इन लकड़ियों को पास जो सम्पत्ति है वो इनके मम्मी-पापा से मिले हैं। अपनी खानदान से मिली संपत्ति के आधार पर दुनिया की 10 सबसे अमीर लड़कियों की लिस्ट अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स् ने जारी की है। इस लिस्ट में सबसे अव्वल हैं वनिशा मित्तल जो कि दुनिया के चौथे सबसे अमरी आदमी लक्ष्मी मित्तल की बेटी हैं। इनकी शादी हो चुकी है। 2004 में इनकी शादी पर छह करोड़ डॉलर खर्च किए गए थे। वनीशा अपने पिता की 103 बिलियन अमेरिकी डॉलर की स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल के निदेशक मंडल की सदस्य हैं। उनका एक भाई है, जिससे पिता की संपत्ति का अच्छा खासा अंश उन्हें विरासत में मिलने जा रहा है।   दूसरे नंबर पर आती है भारतीय उद्योग जगत की दिग्गज मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी। जिनकी उम्र है केवल 16 साल। ईशा विरासात में मिली संपत्ति के आधार पर बनायी गई फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में भले ही दूसरे नंबर पर हैं पर वो सबसे युवा  हैं।   वहीं तीसरे स्थान पर हैं अरबति के पी सिंह की बेटी पिया सिंह। पिया सिंह डीएलएफ एंटरटेंनमेंट वेंचर की हेड हैं। साथ ही वो डीएलएफ की रिटेल बिजनेस की मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं।   एक ओर ये बिलियन डॉलर बेबीज विरासत में मिली संपत्ति से अरबपति हो रही है । वहीं दूसरी ओर  दुनिया के दो सबसे अमरी व्यक्तियों बिल गेट्स और वारेन बफेट ने अनपी सम्पत्ति अपने बाल-बच्चों के बदले चैरिटी में देने की घोषणा कर चुके हैं।