भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन ब्लैक मंडे साबित हुआ। जबरदस्त बिकवाली के दबाव में बाजार में हाहाकार मच गया। सभी सेक्टर गिरावट से साथ बंद हुए। सेंसेक्स 16000 और निफ्टी 4800 से नीचे लुढ़क गया।
शुरुआती कारोबार से ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। और जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा बिकवाली बढ़ती गई। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 425 अंकों की भारी गिरावट के साथ 15946 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 127 अंक लुढ़ककर 4778 पर बंद हुआ। एक भी सेक्टर में बढ़त नहीं देखने को मिली। बीएसई का मेटल इंडेक्स 3.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ। जबकि बैंक, रियल्टी, ऑटो, पावर और ऑयल एंड गैस सूचकांक 2.5 से 3 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ।
सेसा गोवा और सेल के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए। केयर्न इंडिया, टाटा मोटर्स और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गोता लगाकर बंद हुए। डॉलर के मुक़ाबले रुपए के लगातार कमज़ोर होने और दुनियाभर के बाजारों में आई गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। 1 अमेरिकी डॉलर के मुक़ाबले रुपया 32 महीनों के अपने निचले स्तर यानी कि 52 के पार जा पहुंचा। ऐसे में अनिश्चितता भले इस माहौल में फिलहाल छोटे निवेशकों को बाजार से दूर ही रहना चाहिए।
शेयर बाज़ार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शेयर बाज़ार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 21 नवंबर 2011
सोमवार, 3 अक्टूबर 2011
सेंसेक्स 302 अंक लुढ़का
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। बड़े, मंझोले और छोट हर तरह के शेयरों में बिकवाली देखी गई। मेटल सेक्टर के शेयरों पर गिरावट की सबसे ज्यादा मार देखी गई। शुरूआती कारोबार से शेयर बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। जो कि आखिरी कारोबार तक बनी रही।
जिसकी वजह से वजह से बाजार पौने दो फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 302 अंकों की गिरावट के साथ 16151 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 84 अंक लुढ़ककर 4859 पर बंद हुआ। रियल स्टेट सेक्टर में 4.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
सबसे ज्यादा डीएलएफ में गिरावट दर्ज की गई। डीएलएफ के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा लुढ़क कर बंद हुए । टाटा स्टील और सेल के शेयर करीब 5 फीसदी लुढ़क गए। वहीं जिंदल स्टील के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

लेबल:
निफ्टी,
राजीव रंजन,
शेयर बाज़ार,
सेंसेक्स,
nifty,
rajeev ranjan,
sensex,
share market
सदस्यता लें
संदेश (Atom)