CIL लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
CIL लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 19 अगस्त 2011

सेंसेक्स 16000 के नीचे, RIL तीसरे नंबर पर

भारतीय शेयर बाजार में आज एकबार फिर हाहाकार मच गया। जबरदस्त बिकवाली की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट देखी गई। दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 500 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी ने 150 अंकों से ज्यादा का गोता लगा दिया। जापान में सुनामी की आशंका की वजह से जापान के बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। निक्केई 200 अंकों से ज्यादा फिसल गया। वहीं अमेरिका में जॉब के खराब आंकड़े आने की वजह से कल डाओ जोंस में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। जिसका असर भारतीय बाजार पर देखने को मिला। हालांकि आखिरी घंटे के कारोबार में कुछ खरीदारी लौटी। जिससे गिरावट में कुछ कमी आई। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 328 अंकों की गिरावट के साथ 16141 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 98 अंक लुढ़ककर 4845 पर बंद हुआ। बाजार में आई गिरावट की वजह से बीएसई की करीब 133 कंपनियों के शेयरों के भाव अपने निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं। जिसमें सरकारी कंपनी एमटीएनएल और अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम शामिल है। जबकि पहले से दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अब मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। पहले कोल इंडिया लिमिटेड ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को पहले नंबर से बेदखल किया। और अब सरकारी कंपनी ओएनजीसी ने आरआईएल को दूसरे नंबर से बेदखल कर दिया है।