शुक्रवार, 27 जून 2008

बिल की विदाई

दुनिया को ज्ञान की खिड़की दिखाने वाले आज खिड़की से बाहर कूदे

दुनिया का सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स आज माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन का पद छोड़ेंगे। दुनिभर में आईटी क्रांति लाने वाले बिल गेट्स इस पद पर भले ही ना रहें लेकिन उन्हें लोग हमेशा याद करेंगे।

आज दुनिया के 90 फीसदी से भी ज्यादा डेस्कटॉप पर होने वाला काम माइक्रोसॉफ्ट विंडो में होता है। और दुनिया की लगभग सभी वर्ड प्रोसेसिंग डॉक्यूमेंट्स, स्प्रीडशीट्स माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर पर काम करता है। और इनसब के पीछे जिसका हाथ है उसका नाम है बिल गेट्स।
 
अपनी कंपनी को बुलंदी पर पहुंचाने वाले बिल गेट्स ने 1975 में माइक्रोसॉफ्ट की शुरूआत अपने दोस्त  पाउल ऐलेन के साथ मिलकर की। उस समय बिल गेट्स की उम्र 20 साल थी और वो हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में फेल कर गए थे। इसलिए उन्हें यूनिवर्सिटी से बाहर होना पड़ा था।
 
बिल गेट्स ने अपने दोस्त पाउल के साथ मिलकर शुरुआती बेसिक प्रोग्रामिंग ऑल्टेयर 8800 माइक्रोकम्प्यूटर के लिए की। बेसिक के साथ दो और प्रोग्रामिंग के जरिए शुरूआती तीन सालों में ही बिल गेट्स ने अपनी पहली  मिलियन डॉलर की कमाई की।
 
1994 तक बिल गेट्स 9 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति के साथ अमेरिका के सबसे अमीर आदमी बन गए। और तब उन्होंने डलास में रहने वाली मिलिंडा से शादी की।  और अगले ही साल इनकी संपत्ति में करीब 4 अरब डॉलर का इजाफा हो गया और ये दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए।
 
बिल गेट्स 2005 में भारत आए औऱ यहां करीब 13 अरब डॉलर की निवेश का ऐलान किया।
 
आज बिल गेट्स के पास 58 अरब डॉलर की संपत्ति है। लेकिन इसे वो अपने बच्चों को नहीं देकर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बनाए गए बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन को देने का ऐलान किया है। गेट्स ने कहा कि वो अपनी संपत्ति को फिर से उस सोसाइटी में बांट देना चाहते हैं जहां उसका ज्यादा असर हो पाए।
 
साल 2006 में  बिल गेट्स ने घोषणा की थी कि वो दो साल बाद  माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन पद छोड़ देंगे। और आज 52 साल की आयु में वो पद से सदा के लिए दूर हो जाएंगे। उनका स्थान लेंगे स्टीव वाल्मर।
 
आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को हर हफ्ते मुनाफा होता है 40 अरब रुपए। जो कि आईटी की सेक्टर की एक बड़ी कंपनी गूगल से चार गुणा ज्यादा है।
 
दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनाने वाला, दुनिया का सबसे अमीर आदमी और चैरिटी में दुनियाभर में सबसे ज्यादा पैसा देने वाले बिल गेट्स आज भले ही माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन का पद छोड़ देंगे। लेकिन दुनियाभर में लोग शायद उन्हें कभी नहीं भुला पाएंगे। क्योंकि दुनियाभर में छा जाने वाली आईटी क्रांति बिल गेट्स के बगैर संभव नहीं थी।
 

2 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

कार्टून के चलते आपका लेख बहुत आकर्षक बन जाता है.

E-Guru Maya ने कहा…

हर सप्ताह 40 अरब रुपये. यकीन नहीं होता, पर यह सच ही है.