रविवार, 29 मई 2011

लो कर लो फेरारी की सवारी

लग्ज़री कार बनाने वाली इटली की कंपनी फेरारी ने भारतीय बाज़ार में दस्तक दे दी है। कंपनी ने भारत में पहली बार दिल्ली में आधिकारिक तौर पर अपना डीलर रखा है। और अपनी कार की कीमत की शुरूआत 2 करोड़ 20 लाख रुपए से की है। कंपनी ने कैलिफोर्निया, 458 इटालिया, 599 जीटीबी फियोरानो और सबसे लेटेस्ट एफएफ जैसे पॉपुलर मॉडल को भारतीय ग्राहकों के सामने लुभाने के लिए रखा है। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार यानी भारत फेरारी के लिए 58 नंबर पर है। इससे पहले 57 देशों में फेरारी की पहुंच थी। लेकिन जिस रफ्तार से भारत की तरक्की हो रही है और लोग अरबपति हो रहे हैं। उसे देखते हुए फेरारी ने भांप लिया कि अब भारतीय बाजार उसके लिए पक चुका है। और अब कंपनी को अपनी गाड़ी बेचने में कोई दिक्कत नहीं होगी। कंपनी ने अगले 2 से 3 वर्षों में 100 कार बेचने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए जून के बाद मुंबई में भी डीलर रखने का फैसला किया है। कंपनी ने श्रेयंस ग्रुप को भारत में आधिकारिक तौर पर अपना इंपोर्टर बनाया है। श्रेयंस ग्रुप भारत में लग्जरी रिटेल का कारोबार करती है। यानी यॉट, सुपर बाइक्स, कीमती गहने और फैशन से जुड़ी लग्जरी वस्तुओं को भारत में बेचती है। दिल्ली में फेरारी के मॉडल कैलिफोर्निया की कीमत 2 कोरड़ 20 लाख और 458 इटालिया की कीमत 2 करोड़ 56 लाख रुपए है। जबकि 599 जीटीबी फियोरानो मिलेगी 3 करोड़ 37 लाख रुपए में और लेटेस्ट एफएफ मिलेगी 3 करोड़ 41 लाख रुपए में। फेरारी ने पिछले साल दुनियाभर में 6500 कारें बेची थी। और इस साल कंपनी का लक्ष्य 6700 कारें बेचने का है। फेरारी का सबसे बड़ा बाजार अमेरिका है। यानी सबसे ज्यादा कारें अमेरिका में बिकती हैं। दूसरे नंबर पर आता है जर्मनी। वहीं एशिया में फेरारी की सबसे ज्यादा कार जापान में बिकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: