बुधवार, 22 जून 2022

148 करोड़ रुपए में निवेश गुरु वॉरेन बफे के साथ लंच

 

 


दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में शामिल निवेश गुरु वॉरेन बफे के साथ निजी लंच करना दुनिया में हजारों लोगों का सपना होता है। इस सुपर लंच के लिए हर साल करोड़ों रुपए की बोली लगाई जाती है। इस साल की बोली ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। क्योंकि इस बार 1.9 करोड़ डॉलर यानी करीब 148 करोड़ की सबसे अधिक बोली लगी है।

 

बफे के सात ये एक चैरिटी लंच होता है और बोली में मिली रकम ग्लाइड फाउंडेशन को दान में दी जाती है। यह इस लंच की 21वीं सालगिरह होगी। वॉरेन बफे के साथ चैरिटी लंच आखिरी बार आयोजित किया जा रहा है।

 

ई-कॉमर्स साइट ईबे पर आयोजित हुए इस लंच की बोली किसने जीती है फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की गई है।

 

 

कोई टिप्पणी नहीं: