गुरुवार, 11 मार्च 2010

दुनिया में सबसे अमीर कौन...

दुनियाभर के धनकुबेरों में भारत की बोल रही है तूती। भले ही दुनिया का सबसे अमीर सख्श भारतीय नहीं है लेकिन दुनिया के 5 सबसे अमीर लोगों में 2 भारतीय शुमार हैं। मैक्सिको के अरबपति कार्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। कार्लोस ने धनी व्यक्तियों की सूची में बिल गेट्स को पछाड़कर नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा किया। अमरीकी पत्रिका फोर्ब्स की नई सूची के मुताबिक कार्लोस इस समय दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दूसरे नंबर पर खिसका दिया है। (नंबर वन, कार्लोस स्लिम हेलू,53.5 अरब डॉलर की संपत्ति, टेलीकॉम टायकून, मैक्सिको) (नंबर टू, बिल गेट्स,53 अरब डॉलर की संपत्ति, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक, अमेरिका) (नंबर थ्री, वारेन बफेट,47 अरब डॉलर की संपत्ति, इन्वेस्टमेंट गुरु, अमेरिका) (नंबर फोर, मुकेश अंबानी,29 अरब डॉलर की संपत्ति, आरआईएल के चेयरमैन, भारत) (नंबर फाइव, लक्ष्मी मित्तल,28.7 अरब डॉलर की संपत्ति, स्टील किंग, भारतीय मूल के) हालांकि, अभी भी अमरीका में अरबपतियों की संख्या सबसे ज्यादा हैं। सूची में अमरीका के 403 अरबपति शामिल हैं। जबकि 234 लोग एशिया से हैं। वर्ष 2010 की लिस्ट में 97 नए लोग शामिल हुए जिसमें से 62 सिर्फ एशिया से हैं।

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

jai ho......