बुधवार, 3 दिसंबर 2025

3 दिसंबर को इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

 


तेजी की राह पर रह सकते हैं ये शेयर

हीरो मोटोकॉर्प

नवंबर में बिक्री 31% उछली। दोपहिया सेगमेंट में त्योहारी सीजन का जोर बरकरार। ब्रोकरेज ने 8-12% तक की तेजी का अनुमान जताया है।

हुंडई मोटर इंडिया

9.1% सालाना ग्रोथ के साथ 66,840 गाड़ियां बिकीं। SUV की मजबूत मांग से स्टॉक में अपसाइड संभव।

भारत डायनेमिक्स (BDL)

2,461 करोड़ रुपये के नए रक्षा ऑर्डर मिले। मिसाइल कॉन्ट्रैक्ट्स की खबर से  तेजी की उम्मीद।

एनएमडीसी

नवंबर में लौह अयस्क उत्पादन 11% और बिक्री 4% बढ़ी। मेटल सेक्टर में रिबाउंड से  चढ़ने की संभावना

एमओआईएल

मैंगनीज अयस्क के दाम 3% बढ़ाए। माइनिंग शेयरों में जोश,  तेजी संभव।

सन फार्मा

अमेरिकी FDA से नई एंटीबायोटिक दवा ‘जेनिच’ को मंजूरी। सब्सिडियरी SPARC के शेयरों में 20% की छलांग के बाद पैरेंट कंपनी में तेजी की संभावना।

इंडियन होटल्स (IHCL)

दो लग्जरी होटल कंपनियों में 51% हिस्सेदारी खरीदी। पर्यटन सेक्टर की रफ्तार से  ऊपर रह सकता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज

स्टार टीवी प्रोडक्शंस का जियोस्टार में विलय प्रभावी। रिटेल और टेलीकॉम की मजबूती से बढ़त संभव

दबाव में रह सकते हैं ये शेयर

बजाज हाउसिंग फाइनेंस

पैरेंट कंपनी बजाज फाइनेंस 2% हिस्सा ब्लॉक डील से बेच रही है। करीब 1,740 करोड़ की डील से शेयर पर  दबाव रह सकता है।

कोल इंडिया

नवंबर में उत्पादन और ऑफटेक में मामूली गिरावट। ऊर्जा मांग को लेकर चिंता से  कमजोरी दिख सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: