निफ्टी nifty लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
निफ्टी nifty लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 17 अप्रैल 2023

हल्की गिरावट के साथ खुलकर एक दायरे में रहेगा आज बाजार!

 



भारतीय बाजारों के लिए आज के संकेत मिलेजुले हैं। जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में मामूली गिरावट है वहीं चीन सहित ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। क्रूड की मांग बढ़ने के IEA के अनुमान से क्रूड में भी तेजी है। सोने की चमक बढ़ी है। कॉमेक्स पर लगातार सोना 2015 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। तीन दिनों की छुट्टी के बाद आज बाजार खुलेगा। FII की भारतीय बाजारों में खरीदारी करीब पिछले 2 हफ्ते से जारी है। ऐसे में आज का दिन भी बुलिश ही दिखाई दे रहा है। अगर FII ने बिकवाली की तो बाजार को सपोर्ट की जरूरत होगी। हालांकि 9 दिनों की लगातार तेजी के बाद बाजार में आज मुनाफावूली भी देखने को मिल सकती है। यानी गुरुवार की तरह ही एक दायर में कारोबार संभाव लग रहा है। कुछ कंपनियां जिसमें खबरें हैं उनपर नजर रखी जा सकती हैं....

 

1-INFOSYS

फोकस में IT शेयर, इंफोसिस के अनुमान से खराब नतीजे

2-HDFC BANK

Q4 में अनुमान से कम मुनाफा, साल दर साल 20%  का उछाल

 3-ZEE ENT

Oppenheimer `199.80-208.15/Sh भाव पर बेच सकता 5.65% हिस्सेदारी

4-PB FINTECH

जीएसटी इंटेलिजेंस का Go Digit और Policybazaar सहित कई बीमा कंपनियों को कारण बताओ नोटिस

5-MAX HEALTH

Eqova हेल्थकेयर में `69 Cr में अतिरिक्त 34% हिस्सा खरीदा

6-PHILLIPS CARBON BLACK

तमिलनाडु में नए प्लांट से उत्पादन शुरू किया

7-ZYDUS LIFE

दिल की बिमारी के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन को US FDA से मंजूरी

8-ANGEL ONE

आज आएंगे एंजल वन, जस्टडायल, क्विक हील के नतीजे

9- TATA MOTORS

1 मई से महंगी होगी टाटा मोटर्स की गाड़ियां

10-NTPC

FY 23 बिजली की खपत 9.5%  बढ़ने से फोकस में पावर कंपनियां

 

निफ्टी के लिए आज 17700 पर और निफ्टी बैंक के लिए 41900 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं रेजिस्टेंस की बात करें तो निफ्टी के लिए 17900 पर और बैंक निफ्टी के लिए 42300 पर रेजिस्टें दिख रहा है।

गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

बाजार में आज दिख सकती है गिरावट लेकिन दायरे में होगा कारोबार!

 


भारतीय बाजारों के लिए आज के ग्लोबल संकेत मिलेजुले हैं। अमेरिकी बाजार में मंदी की चिंता है तो एशियाई बाजारों में तेजी है। FII की खरीदारी जारी है भारतीय बाजारों में। लेकिन आज एक्सपायरी  है वीकली इस वजह से एक दायरे में बाजार रह सकता है। कुंछ कंपनियों पर नजर रखें...

 

TCS

अनुमान से कमजोर रहे TCS के चौथी तिमाही के नतीजे

INFOSYS

 आज शाम आएंगे INFOSYS चौथी तिमाही के नतीजे

HDFC BANK

शनिवार को आएंगे HDFC BANK के चौथी तिमाही के नतीजे

ANAND RATHI WEALTH

Q4 में आनंद राठी वेल्थ के नतीजे अनुमान से खराब

NELCO 

 सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए दिया एप्लीकेशन वापस लिया

RITES

केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट फंड से `72 Cr का ऑर्डर मिला

SRF 


कंपनी ने दाहेज में फार्मा प्रोडक्ट यूनिट शुरू की

AU SF BANK

RBI ने संजय अग्रवाल के दोबारा नियुक्ति को मंजूरी दी

BHEL

न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के लिए NPCIL के साथ करार

EICHER MOTORS

GOLDMAN SACHS की `3,660/Sh लक्ष्य के साथ खरीदारी की राय

 

बैंक निफ्टी के लिए सपोर्ट 41100 पर जबकि निफ्टी के लिए 17700 पर सपोर्ट दिख रहा है।