दुबई की छत से ईरान का नजारा
दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग में अभी भी काम जारी है। दुबई में बन रही इस बिल्डिंग की ऊंचाई है 2257 फीट यानी 688 मीटर। और अभी इस बिल्डिंग का काम भी पूरा नहीं हुआ है। इस गगनचुंबी इमारत की फाइनल ऊंचाई 700 मीटर तक होगी। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
दुनियी की सबसे ऊंची इस बिल्डिंग का नाम बुर्ज दुबई रख गाय है। जिसका मतलब होता है दुबई टॉवर। इस बिल्डिंग पर चढ़कर पूरी दुबई का नजारा लिया जा सकता है। और अगर मौसम ठीक रहा तो आप इसकी छत से ईरान भी देख सकते हैं। इस बिल्डिंग में फिलहाल 160 फ्लोर हैं। और हर हफ्ते इसमें एक फ्लोर और जुड़ता जा रहा है। ये बिल्डिंग अगले साल पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। तब इसमें 35000 लोगों के लिए जगह होगी। साथ ही होगी होटल्स और ऑफिसेस। इसके 76 वीं मंजील पर होगी स्विमिंग पूल। इस बिल्डिंग को पूरा करने के लिए 5000 मजदूर दिन रात काम कर रहे हैं।
शुक्रवार, 12 सितंबर 2008
दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग

दुनिया की सम्मानित कंपनियों में RIL
रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिला सम्मान
निजी क्षेत्र की भारत की नंबर वन कंपनी रिलायंस इडस्ट्रीज ने अब दुनिया की सबसे ज्यादा सम्मानित कंपनियों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। दुनिया की 100 सबसे ज्यादा सम्मानित कंपनियों में केवल एक भारतीय कंपनी रिलायंस इडस्ट्रीज को शामिल किया गया है।
अमेरिकी बिजनेस डेली वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दुनिया की 100 सबसे सम्मानित कंपनियों की लिस्ट जारी की है। जिसमें पहले नंबर पर है जॉनसन एंड जॉनसन, दूसरे नंबर पर है प्रॉक्टर एंड गेम्बल और तीसरे नंबर पर है टोयोटा मोटर्स। इस लिस्ट में रिलायंस को 83 वें नंबर पर रखा गया है।
दुनिया की सबसे सम्मानित कंपनियां
जॉनसन एंड जॉनसन- 1
प्रॉक्टर एंड गेम्बल -2
टोयोटा मोटर्स- 3
रिलायंस इंडस्ट्रीज- 83
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और आरआईएल के लिए काम करने वाले हजारों कर्मचारियों सहित देश के लिए ये एक गौरव की बात है। दुनिया की 100 सबसे ज्यादा सम्मानित कंपनियों की लिस्ट में ब्रिक देशों यानी ब्राजील, रूस, भारत और चीन की हिस्सेदारी 10 फीसदी से भी कम है। इस लिस्ट में भारत की एक कंपनी और रूस की चार कंपनियों के साथ चीन और ब्राजील की केवल दो-दो कंपनियां शामिल हैं। जबकि 100 सम्मानित कंपनियों की लिस्ट में अमेरिका की 38कंपनियां और ब्रिटेन की 11 कंपनियां शामिल हैं।
100 सम्मानित कंपनियों में भागीदारी
भारत - 1
रूस- 4
ब्राजील- 2
चीन- 2
अमेरिका- 38
ब्रिटेन- 11
यानी भारत में भले ही अरबपतियों की संख्यां में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन कंपनियों के ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अभी भी लंबी दूरी तय करने की जरूरत है।
मंगलवार, 9 सितंबर 2008
भारत नौकरी देने में अव्वल
शनिवार, 6 सितंबर 2008
अरबपति बेटियां
लेबल:
अरबपति,
ईशा अंबानी,
पिया सिंह,
फोर्ब्स,
वनिशा मित्तल
सोमवार, 1 सितंबर 2008
मोबाइल कस्टमर्स को ट्राई की सौगात
मोबाइल पर बात करना और हुआ सस्ता
दो हजार बारह तक हर दो में से एक आदमी के हाथों में मोबाइल होगा। टेलीकॉम क्षेत्र में आई क्रांती की वजह से ये संभव हो पा रहा है। एक वो भी समय था जब लोग एक ही सांस में अपनी बातें मोबाइल पर पूरी कर लेते थे। क्योंकि प्रति मिनट कॉल चार्ज ज्यादा था। अब तो एक रूपए में देश में कहीं भी फोन घुमाया जा सकता है। इसके बावजूद सरकार लगातार मोबाइल टैरिफ कम करने सहित मोबाइल कस्टमर्स को कई तरह की राहत देने की कोशिश में लगी है। इसी के तहत आज ट्राई ने कस्टमर्स को एक बड़ी राहत देने का ऐलान किया है।
मोबाइल ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर। मोबाइल पर बात करना अब और सस्ता हो गया है। अब टॉपअप रिचार्ज पर फुल टॉक टाइम मिलेगा। टेलीकॉम रेग्युलरिटी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने टैरिफ ऑफर्स में पारदर्शिता लाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इससे कंज्यूमर्स को काफी राहत मिलेगी।
नई सुविधाओं के तहत अब हर टॉप अप रिचार्ज पर कंज्यूमर को फुल टॉक-टाइम मिलेगा। टेलीकॉम ऑपरेटर्स अगर कोई टैरिफ में कमी करता है तो उसका सीधा फायदा कंज्यूमर्स को मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को कोई फोन या एमएमएस करने की जरुरत नहीं होगी। अगर कोई ग्राहक किसी ऑपरेटर के एक लाइफटाइम प्लान से दूसरे लाइफटाइम प्लान में शिफ्ट करता है तो इसके लिए उसे बहुत कम इंट्री फी देनी होगी। साथ ही लाइफटाइम कस्टमर्स को 6 महीने में एक एक बार ही री-चार्ज कराना होगा। प्री-पेड से पोस्ट-पेड या पोस्ट-पेड से प्री-पेड प्लान में शिफ्ट करने पर अब मोबाइल नंबर नहीं बदलेगा। ट्राई की ये गाइडलाइन 15 सितंबर से लागू होंगी। यानी ट्राई के इस फैसले से मोबाइल ग्राहकों को न केवल ज्यादा टॉकटाइम मिलेगा बल्कि परेशानी भी कम होगी।
शनिवार, 30 अगस्त 2008
स्वर्ग का बिजनेस गर्त की ओर
लेबल:
अमरनाथ श्राइन बोर्ड,
एप्पल,
जम्मू,
टूरिस्ट,
श्रीनगर
भारत में मोबाइल वॉर
एप्पल के आईफोन के लांच होते ही भारतीय मोबाइल बाजार में एक जंग सी छिड़ गई है। अब मोटोरोला, सैमसंग, एचटीसी, ब्लैकबेरी सहित कई मोबाइल कंपनियां अपने प्रोडक्ट लांच को लेकर लाइन में खड़ी है। साथ ही साथ 60 फीसदी भारतीय मोबाइल बाजार पर कब्जा जमाने वाली नोकिया ने तो अफरा-तफरी में आईफोन के लांच से पहले ही एन सीरीज की अपनी नई मोबाइल एन 96 को भारतीय बाजार में लांच कर दी है। ये पहली बार है जब नोकिया ने अपनी किसी प्रोडक्ट को वर्ल्ड लांच से पहले भारत में लांच किया है। जी हां, नोकिया के एन 96 को विश्वभर में अक्टूबर महीने में लांच होना था। आखिर क्या है खास इस आईफोन जिससे घबरा गई हैं मोबाइल की दूसरी कंपनियां हम बताएंगे आपको विस्तार से। साथ ही हम बताएंगे दूसरी कंपनियों ने आईफोन से टक्कर के लिए कौन-कौन से मोबाइल बाजार में उतारे हैं या उतारने की तैयारी में हैं।
आईफोन
सबसे पहले अगर बात करें एप्पल के आईफोन के स्क्रीन का तो ये काफी बड़ा है। स्क्रीन का साइज है 3.5 इंच और इसका रिजॉल्युशन है 480 इनटू 320 पिक्सेल। इस फोन में टचस्क्रीन है। यानी की स्क्रीन को छूकर आप कोई भी कमांड दे सकते हैं। इसमें बहुत पावरफुल सेंसर लगा है जो इस फोन के डिस्प्ले और टच स्क्रीन के फंक्शन को उस समय अपने आप ऑफ कर देता है। जबक इसका यूज नहीं हो रहा होता है। इसमें विजुअल व्वाइस मेल की सुविधा है। आईफोन की स्टोरेज क्षमता है 4 जीबी, 8 जीबी और 16 जीबी। इस फोन का वजन है केवल 133 ग्राम। इसके जो सबसे अहम एप्लिकेशन हैं उसमें शामिल है मेल, वेब ब्राउजर, आईपॉड, एसएमएस, कैलेंडर, फोटो, कैमरा, यूट्यूब,स्टॉक्स,गूगल मैप्स, वेदर, क्लॉक, कैलकुलेटर, नोट्स, सेटिंग्स, आई ट्यून्स। इस फोन में कई एड ऑन एप्लिकेशन भी हैं। जिसमें से कुछ फ्री है और कुछ के लिए अलग से पैसे देने होते हैं। इस फोन में केवल 2 मेगपिक्सेल का कैमरा लगा है। जिसमें ऑप्टिकल जूम नहीं है औऱ ना ही फ्लैश और ऑटोफोकस है। साथ ही आईफोन में वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी नहीं है। लेकिन इसमें अलग से सॉफ्टवेयर डालकर वीडियो रिकॉर्डिंग और मैसेज फॉर्वाडिंग जैसी दूसरी सभी सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं। और इस फोन में एयरटेल, वोडाफोन, रिलायंस यहां तक की एमटीएनएल के सिम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए इसके कोड को हैक करना होता है। और दिल्ली में इसके लिए हैकर मौजूद हैं। भारत में इसकी मार्केटिंग एयरटेल और वोडाफोन कर रही है। 8 जीबी वाले आईफोन की कीमत है 31000 रुपए और 16 जीबी वाले आईफोन मिलेगा 36100 रुपए में। इसके दो बेहतरीन फीचर्स जिसने दुनियाभर में इसे पॉपुलर बना दिया है वो है फास्टेस्ट इंटरनेट ब्राउजिंग और आईपॉड।
नोकिया एन96
इसके बाद बारी आती है नोकिया के एन 96 की। नोकिया के अतिआधुनिक फोन एन96 का स्क्रीन साइज है 2.8 इंच। और इसका रिजॉल्यूशन है 240 इनटू 320 पिक्सेल। इसमें टच डिस्प्ले स्क्रीन नहीं लगा है। इसे फोटोग्राफर्स के लिए खासकर डिजाइन किया गया है। इससे फोटो खींचने पर ये फोन खुद ब खुद लोकेशन लगा देता है। यानी की फोटे से जुड़ी जगहों को अब आप नहीं भूल पाएंगे। साथ ही किसी भी सीन के लिए आप सेटिंग बदल सकते हैं। साथ ही इसमें लगा है फ्लैश, सिक्वेंस, सेल्फ- टाइमर, कलर, व्हाइट बैलेंस, कंट्रास्ट और एक्सपोजर कंपोजीशन। इस फोन की स्टोरेज क्षमता है 16 जीबी का। वजन है केवल 125 ग्राम। नकिया एन 96 के दूसरे एप्लिकेशन हैं मेल, वेब ब्राउजर, मल्टीमीडिय, एसएमएस, कैलेंडर, फोटो, कैमरा, नोकिया मैप्स, वेदर, क्लॉक, कैलकुलेटर और नोट्स। इसमें कई एप्लिकेशन जोड़े जा सकते हैं। 150 देशों का मैप फ्री है। इसके मल्टीमीडिया सिटी गाइड और नेविगेटर को अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें व्वाइस गाइडेड कार नेविगेशन लगा सिस्टम लगा सकते हैं। उसके बाद कार चलाते समय मोबाइल बताएगा आपको सही रास्ता। नोकिया एन 96 में 5 मेगापिक्सेल का कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है। इस फोन की कीमत है करीब 32000 रुपए। इस फोन से आप 40 घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
सैमसंग इंस्टिंक्ट
एप्पल के आईफोन के टक्कर में है एक और फोन जिसका नाम है सैमसंग इंस्टिंक्ट। इस फोन का स्क्रीन साइज है 3 इंच। इसमें टच स्क्रीन है। इस फोन के कूल फीचर्स में शामिल हैं स्पीकर इंडिपेंडेंट व्वाइस डायलिंग। इस फोन के कांटैक्ट डिटेल को पीसी के साथ सिंक कर सकते हैं। यानी आपके सारे कांटैक्ट्स फीसी में सुरक्षित रहेंगे। साथ ही उसमें कोई अपडेट होने के बाद पीसी खुद ब खुद उसे अपडेट कर लेगा। इस फोन में 30 चैनल्स के म्युजिक को स्ट्रीम कर सकते हैं। इस फोन की स्टोरेज क्षमता है 2 जीबी जिसे 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन का वजन है 120 ग्राम। सैमसंग इंस्टिंक्ट के मुख्य एप्लिकेशन हैं मेल, वेब ब्राउजर, विंडो लाइव सर्च, मल्टीमीडिया, एसएमएस, कैलेंडर, फोटो, कैमरा, ब्लैकबेरी मैप्स, वेदर, क्लॉक, कैलकुलेटर,नोट्स, बैकग्राउंड म्यूजिक प्लेइंग मोड, टीवी इनेबल्ड, ब्लुटूथ कॉलर आईडी, विजुअल व्वाइस मेल। ये फोन 2 मेगापिक्सेल कैमरा से लैस है। इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग की भी सुविधा है। इस साल के अंत तक इस फोन को लांच किया जाएगा। सैमसंग इंस्टिंक्ट की अनुमानित कीमत है लगभग 35 हजार रुपए।
एचटीसी टच प्रो
एप्पल के आईफोन के ही प्रासइ रेंज में आता है एचटीसी का टच प्रो फोन। इस फोन का स्क्रीन साइज है 2.8 इंच। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन है 480 इनटू 640 पिक्सेल्स। इस फोन में टचस्क्रीन है। इस फोन में जो कूल फीचर्स हैं उसमें शामिल है कस्टमाइज टचफ्लो थ्री डी। इसके जरिए एलबम, वीडियो, स्टिल और डिजिटल पिक्चर में आर्टवर्क किया जा सकता है। एचटीसी टच प्रो की स्टोरेज क्षमता है 4 जीबी। वजन है 110 ग्राम। इस फोन के प्रमुख एप्लिकेशन हैं मेल, वेब ब्राउजर, मल्टीमीडिया, एसएमएस, कैलेंडर, फोटो, कैमरा, जीपीएस इनेबल डिवाइस, एचटीसी वेदर, घड़ी, कैलकुलेटर, नोट्स और सेटिंग्स। इचटीसी के इस फोन में 3.2 मेगापिक्सेल का कैमरा है। साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग की भी सुविधा है। ये फोन लांच हो चुका है। इस फोन की कीमत है 32990रुपए।
ब्लैकबेरी बोल्ड 9000
आईफोन के कुछ करीब एक और फोन है। जिसका नाम है ब्लैकबेरी बोल्ड 9000...आइए देखते हैं इस ब्लैकबेरी में क्या है खास।ब्लैकबेरी की एक सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके जरिए भेजा जाने वाला मेल सबसे ज्यादा सुरक्षित है। ब्लैकबेरी बोल्ड 9000 का स्क्रीन साइज है 2 इंच का। जिसका रिजॉल्यूशन है 480 इनटू 640 पिक्सेल्स। इसमें टच स्क्रीन नहीं है। इसके फीचर्स में शामिल है फेसबुक। स्टोरेज है 1 जीबी का। ब्लैकबेरी बोल्ड 9000 का वजन है केवल 110 ग्राम। इस ब्लैकबेरी में जो मुख्य एप्लिकेशन हैं उसमें शामिल है मॉल, वेब ब्राउजर, मल्टीमीडिया, एसएमएस, कैलेंडर, फोटो, कैमरा, ब्लैकबेरी मैप्स, वेदर, क्लॉक, कैलकुलेटर, नोट्स, एप्पल आई ट्यून। इस फोन में एडऑन एप्लिकेशन नहीं है। 2 मेगापिक्सेल का कैमरा है। साथ ही इस फोन में वीडियोरिकॉर्डिंग की भी सुविधा है। ये फोन इस साल के अंत में लांच होगा। इस फोन की कीमत होगी करीब 30 हजार से 35 हजार के बीच।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)