सोमवार, 23 जनवरी 2023

आज गैपअप यानी तेजी से खुलकर बाजार फ्लैट बंद हो सकता है

 



भारतीय बाजारों के लिए आज की शुरुआत तेजी भरा हो सकता है। लेकिन बाद में बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है। क्योंकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली थोड़ी एग्रेसिव होती जा रही है। साथ चीन में कोरोना की स्थिति गंभीर हो रही है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 80 फीसदी लोग वहां कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। साथ रूस और यूक्रेन के फ्रंड पर भी स्थिति थोड़ी गंभीर होती जा रही है। रूस के राष्ट्रपति ने खुली चेतावनी दे हैं कि यूक्रेन को जो भी देश आधुनिक हथियार देगा उसे उसका खामियाजा भुगतना होगा।

वहीं दूसरी ओर ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इस बजट में सरकारी बैंकों को सरकार की ओर से सपोर्ट की गुंजाइश नहीं है। ऐसे में ICICI बैंक क बेहतर नतीजों के बावजूद आज बैंक निफ्टी में जोश आ आभाव रह सकता है। रिलायंस ने अच्छे नतीजे पेश किए हैं इस वजह से बाजार खासकर निफ्टी में थोड़ी तेजी दिख सकती है। लेकिन दोपहर बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। आज जापान को छोड़कर ज्यादातर एशियाई बाजार बंद हैं।

हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। वहीं काफी समय के बाद टेक शेयरों में आज जोश दिख सकता है। क्योंकि गूगल के 12000 कर्मचारियों की छंटनी के ऐलान के बाद इसके शेयर नैस्डेक में अच्छी खासी बढ़त के साथ बदं हुए। शुक्रवार को FII ने कैश मार्केट में 2002 करोड़ रु की बिकवाली की है। जबकि DII ने 1509 करोड़ रु की खरीदारी की है। वहीं वायदा में FII ने 15960 करोड़ रुपए की शुक्रवार को खरीदारी की थी।

कुलमिलाकर आज बाजार में गैपअप शुरूआत होगी। लेकिन दोपहर बाद मुनाफवसूली देखी जाएगी। निफ्टी के लिए आज का सपोर्ट 17800 और रेजिस्टेंस 18250 पर दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी का सपोर्ट 42000 और रेजिस्टेंस 42700 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: