गुरुवार, 6 जुलाई 2023

आज निफ्टी का 19100 पर और बैंक निफ्टी का 44400 पर दिख रहा है सपोर्ट

 


आज भारतीय बाजारों के लिए संकेत बहुत की खराब दिख रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी के गुजरात में शिफ्ट होने के बाद आज पहला दिन था जब गिफ्ट निफ्टी लाल में नजर आई। वहीं कल अमरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। ज्यादातर या ये कहें कि लगभग सभी एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी फ्यूचर्स भी लाल में कारोबार कर रहा है। एक बार फिर से अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना से दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।

 

आज कुछ कंपनी के शेयरों पर रखिए नजर...बाजार आज इन्हीं के चारों ओर घूमती नजर आ सकती है....

 

1.      JSW STEEL

HDFC की जगह सेंसेक्स में शामिल होगा JSW स्टील

2.PEL

 BSE पर कंपनी के 21 Lk शेयरों में बड़ा सौदा

3.  MARICO

Q1 में घरेलू वॉल्यूम सिंगल डिजिट में रहने का अनुमान

4.  BSE LTD

शेयर बायबैक पर विचार के लिए बोर्ड बैठक आज

5.      DCB BANK

टाटा AMC को DCB बैंक में 7.50% तक हिस्सा बढ़ाने को मंजूरी

6.      TATA POWER

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए `1744 Cr का ऑर्डर मिला

7.      BOMBAY DYEING

मुंबई के वर्ली स्थित जमीन बेच सकती है कंपनी

8.  ADANI WILMER/ADANI GREEN

Q1 में 25% की डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ रही

फंड जुटाने पर अदाणी ग्रीन एनर्जी की  बोर्ड बैठक

9.      KEC INTERNATIONAL

कंपनी को `1,042 Cr के नए ऑर्डर मिले

10. GM BREWERIES

आज आएंगे पहली तिमाही के नतीजे

 

11. UJJIVAN SFB

Q1 में कुल डिपॉजिट `25,538 Cr से बढ़कर `26,655 Cr (QoQ)

12. SBI

PSU बैंक प्रमुखों के साथ वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज करेंगी बैठक

13. RPP INFRA

NHAI से कंपनी को `289 Cr के ऑर्डर मिले

14. FORCE MOTORS

जून में कुल उत्पादन 2,394 यूनिट  और एक्सपोर्ट 440 यूनिट रहा

15. INTERGLOBE AVIATION

11 अगस्त से दिल्ली से बाकू के लिए फ्लाइट शुरू होगी

16. ASIAN PAINTS

व्हाइट सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग के लिए UAE यूनिट का गठन किया

 

सपोर्ट की बात करें तो आज निफ्टी का 19100 पर और बैंक निफ्टी का 44400 पर दिख रहा है। वहीं सपोर्ट 19400 और 45300 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: