बुधवार, 12 जुलाई 2023

फ्लैट ओपनिंग के बाद भारी गिरावट के साथ बाजार बंद हो सकता है


वीकली एक्यपायरी के एक दिन पहले आज बाजार में फ्लैट ओपनिंग संभव। ग्लोबल संकेत मिक्स्ड हैं। कल अमेरिकी बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुए वहीं फ्यूचर्स में हल्की गिरावट है। एशियाई बाजारों में मिक्स्ड कारोबार हो रहा है। रुपए में भी करीब 10 पैसे की मजबूती है। आजा बाजार एचडीएफसी और जीएसटी के फैसले के चारों ओर घूमता नजर आएगा। हालांकि अपने शिखर के करीब होने की वजह से ऊपरी स्तर पर कल की तरह आज भी मुनाफावसूली दिख सकती है और बाजार बंद होते होते लाल में पहुंच सकता है।

 

1.      HDFC

ट्रेडिंग का आज आखिरी दिन, सभी F&O कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायर होंगे

2.      TCS/ HCL TECH

TCS के नतीजे आज, मुनाफे पर हल्का दबाव मुमकिन

आज आएंगे HCL टेक के नतीजे, 1% बढ़ सकता CC रेवेन्यू

3.      DELTA CORP/NAZARA TECH

ऑनलाइन गेमिंग और कसीनो पर 28% GST

4.      PVR INOX

सिनेमा हॉल में फूड और बेवरेजेज पर GST 18% से घटकर 5%

5.      ONGC

ब्रेंट क्रूड का भाव $80 के करीब पहुंचा

6.      SPICEJET

DGCA ने 3 हफ्ते के लिए Enhanced Surveillance में डाला

7.      M&M

जून अपडेट में बिक्री करीब 17% बढ़कर 59,924 यूनिट रही

8.      ITC

CMD संजीव पुरी का कार्यकाल 5 साल के लिए बढ़ाया गया

9.      HAPPIEST MINDS

आज लॉन्च हुए QIP का फ्लोर प्राइस `972.16/Sh तय

10.  LTIMINDTREE/ JSW STEEL

JSW स्टील सेंसेक्स में HDFC की जगह लेगा

LTIMindtree निफ्टी-50 में HDFC की जगह लेगा

11. UTKARSH SFB

आज से खुलेगा उत्कर्ष SFB का IPO, प्राइस बैंड 23-25/शेयर

12. LUPIN

कंपनी के पीथमपुर प्लांट को USFDA से क्लीन चिट मिली

13. J&K BANK

15 जुलाई को बोर्ड बैठक में फंड जुटाने पर विचार संभव

14.  STERLITE TECH

फाइबर प्रोजेक्ट के लिए US की कंपनी WINDSTREAM के साथ करार

 

 

सपोर्ट की बात करें तो निफ्टी का 19300 पर बैंक निफ्टी का 44400 पर दिख रहा है। वहीं रेजिस्टेंस 19500 और 44900 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: