सोमवार, 17 जुलाई 2023

बाजार आज फिर बना सकता है नया रिकॉर्ड

 



बाजार के लिए आज के संकेत मिलेजुले हैं। क्योंकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए और ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। लेकिन IT कंपनियों के अच्छे पहली तिमाही नतीजों से बाजार जोश में है। साथ ही चीन की दूसरी तिमाही की जीडीपी आंकड़े अनुमान से करीब 1 परसेंट कम आए हैं, इसका फायदा भारतीय बाजार को होता दिख राह है। सोना, क्रूड में फ्लैट कारोबार हो रहा है। ऐसे में बाजार आज नया रिकॉर्ड बना सकता है लेकिन ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है। यानी बाजार आखिरी कारोबार में नीचे फिसल सकता है।

कुछ खबरों के शेयर को प्रभावित कर सकती हैं...

1.      BANDHAN BANK

Q1 के खराब नतीजे, मुनाफा 19% घटा, ब्याज से कमाई पर भी दबाव

2.      DMART

Q1 के नतीजे ऑपरेशनली खराब, मार्जिन में 1% से ज्यादा की गिरावट

3.      ONGC

क्रूड प्रोडक्शन पर फिर से `1600/टन का लगा विंडफॉल टैक्स

4.      KOTAK MH BK

MD उदय कोटक इस साल दिसंबर तक अपने पद से इस्तीफा देंगे

5.      ANGEL ONE

NSE ने एंजेल वन को सब ब्रोकर जोड़ने से रोका

6.      KARUR VYASYA BK

MD और CEO रमेश बाबू का कार्यकाल 3 साल बढ़ा

7.      JUST DIAL/JSW ENERGY

JUST DIAL Q1 में घाटे से मुनाफे में आई

Q1 में JSW ENERGY के मुनाफे में 48.3% की गिरावट

8.      POWER GRID

एडवांस मीटरिंग इंफ्रा प्रोजेक्ट को बोर्ड की मंजूरी

9.      TATA MOTORS

गाड़ियों की बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू

10. HDFC BANK/LTIMINDTREE

आज आएंगे HDFC बैंक और LTIMINDTREE के नतीजे

एचडीएफसी की 20% से ज्यादा बढ़ सकती है ब्याज से कमाई

         Q1 नतीजे आज, $ रेवेन्यू ग्रोथ में 0.5% की बढ़त संभव

11. NETWEB TECH INDIA

      आज खुलेगा High-end computing solutions  कंपनी NETWEB TECH का IPO

 

 

रेजिस्टेंस की बात करें तो निफ्टी का 19700 और बैंक निफ्ट का 45100 पर दिख रहा है। जबकि 19400 और 44400 पर सपोर्ट दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: