सोमवार, 24 जुलाई 2023

निफ्टी-सेंसेक्स लाल में तो निफ्टी बैंक हरे में हो सकता है बंद

 



भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत नकारात्मक दिख रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार लगभग फ्लैट रहे, आईटी शेयरों पर दबाव दिखा, साथ ही जापान और कोरिया को छोड़कर ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। रुपया भी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे कमजोर खुला है। बैंक निफ्टी का प्रदर्शन आज निफ्टी से उलट हो सकता है। ज्यादातर बैंकों के नतीजे अच्छे रहे हैं ऐसे में आज निफ्टी बैंक में रौनक रह सकती है।

 

कुछ कंपनियों से जुड़ी खबरें जो इनके भाव को प्रभावित कर सकती हैं...

1.      RIL

Q1 में रिटेल के एबिटा में 34% का उछाल, जियो का ARPU 3% बढ़कर `180 के पार

2.      ICICI BANK

मुनाफा करीब 40% बढ़ा, ब्याज से कमाई में भी 38% का उछाल

3.      KOTAK MAH BK

Q1 में ब्याज से कमाई में 33% और मुनाफे में 67% का उछाल

4.      RBL BANK

Q1 में मुनाफा 43% बढ़ा, ब्याज से कमाई में 21% की बढ़त

5.      AU SMALL FIN BK

Q1 में प्रॉफिट में 44% से ज्यादा का उछाल, लेकिन NPA और NIM पर दिखा दबाव

6.      PAYTM

Q1 में अनुमान से खराब नतीजे, आय 38.3% बढ़ी, कॉन्ट्रिब्यूटेड मुनाफा 79.6% बढ़ा

7.      BANDHAN BANK

PARIBAS ARBITRAGE ने 88.86 लाख शेयर खरीदे

8.      IGL

Q1 में मुनाफा 33% बढ़ा आय में 8% की बढ़ोतरी, मार्जिन में सुधार

9.      PFC

19 कंपनियों के साथ `2.37 लाख करोड़ का करार किया

10. TATA STEEL

पहली तिमाही के नतीजे आज, 90% घट सकता है मुनाफा

सपोर्ट की बात करें तो निफ्टी का 19500 और निफ्टी बैंक का 46000 पर दिख रहा है। वहीं रेजिस्टेंस की करें तो निफ्टी का 19850 और निफ्टी बैंक का 46500 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: