शनिवार, 4 अगस्त 2012

पंजाब में खुलेगा देश का तीसरा कसिनो


पंजाब सरकार ने पर्यटकों को लुभाने के लिए कसिनो खोलने का ऐलान किया है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पंजाब भारत का तीसरा राज्य होगा जहां लोग कसिनो का मजा ले पाएंगे।

अमेरिका के लास बेगास के कसिनो में घूमने का सपना अब भारत में ही पूरा हो जाएगा। क्योंकि पंजाब में इस तरह के कसिनो जल्द ही खुलने वाले हैं। बदलते भारत के साथ कसिनो कल्चर भी तेजी से भारत में अपना पैर पसारता जा रहा है। गोवा और सिक्किम के बाद अब पंजाब में कसिनो खोलने की तैयारी जोरों पर है। और वो भी लास बेगास स्टाइल का कसिनो।

पंजाब में आने वाले पर्यटकों की तादाद लगातार कम होती जा रही है। जिसे बढ़ाने के लिए पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल ने लुधियाना के नज़दीक मट्टेवारा में कसिनो खोलने का ऐलान किया है। ये गांव सतलज नदी किनारे स्थित है। पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड यानी पीआईडीपी ने इसपर काम भी शुरू कर दिया है। पीआईडीपी के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसिंग लिमिटेड यानी आईएलएफएस इस परियोजना को देख रही है। इसके लिए इन दोनों संस्थाओं की पांच सदस्यीय टीम पिछले हफ्ते ही गोवा का दौरा कर चुकी है। और कसिनो में गेम्बलिंग की मशीनें इंस्टॉल करने की जानकारी ले चुकी है।

लुधियाना में बनने वाला कसिनो 24 घंटे खुला रहेगा। इस कसिनो में 30 से 40 गेम्बलिंग मशीनें होंगी। 500 से 1000 रुपए कसिनो की इंट्री फी होगी। दिल्ली वालों के लिए वीकेंड में समय बिताने का एक नया स्पॉट ये कसिनो बन सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: