गुरुवार, 28 जुलाई 2022

US फेड ने ब्याज दरें फिर बढ़ाईं



42 साल के शिखर पर पहुंच चुकी महंगाई को कम करने के लिए US फेड ने लगातार दूसरी बार ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि बहुत पहले से इसकी उम्मीद जताई जा रही थी शायद यही वजह है कि बाजार के लिए निगेटिव इस खबर के बाद भी बाजार में हरियाली छा गई। NASDAQ में मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा तेजी दिखी। 4 परसेंट से ज्यादा की तेजी के साथ नैसडेक 4 हजार के पार बंद हुआ। वहीं DOW में भी 1.3 परसेंट से ज्यादा और S&P में 2.5 परसेंट से ज्यादा तेजी दर्ज की गई। S&P 4000 के पार बंद हुआ।  

 अमेरिका में लगातार चौथी बार ब्याज दरें बढ़ी हैं। इसके साथ ही अमेरिका में ब्याज दर 2.25%-2.5% के बीच पहुंच चुकी है। अमेरिकी फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि आगे भी ब्याज दरें बढ़ेंगी लेकिन इसकी रफ्तार इतनी ज्यादा नहीं होगी। वहीं पॉवेल ने मंदी की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है।

भारतीय बाजार के लिए ये राहत की खबर है। क्योंकि ब्याज दर बढ़ने की वजह से पिछले कई महीनों से विदेशी संस्थगत निवेश का पलायन जारी है। ऐसे में कई जानकारों का मानना है कि अमेरिकी महंगाई अपनी चरम छू चुकी है और अब उसमें गिरावट दिखनी शुरू हो जाएगी। साथ ही अगले साल से अमेरिकी में ब्याज दरों में कटौती भी होने लगेगी। और ब्याज दरें कम होने पर फिर से विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश भारतीय बाजार में लौटने लगेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: