सोमवार, 24 अप्रैल 2023

बाजार आज दिनभर रह सकता है गुलजार!

 



ग्लोबल सेट अप आज तेजी वाले लग रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार लगभग फ्लैट बंद हुए। वहीं आज एसजीएक्स निफ्टी में तेजी है। साथ ही जापान के निक्केई में तेजी देखी जा रही है। लेकिन सबसे बड़ा बाजार के लिए आज का ट्रिगर है रिलायंस और ICICI बैंक के शानदार नतीजे। FY 23 में रिलायंस की आय 100 अरब डॉलर को पार कर गई है। वहीं रुपए की फ्रंट पर बात करूं तो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे कमजोर खुला है। FII का भारतीय बाजारों पर भरोसा लगातार बरकरार है। वहीं पिछले कई दिनों से DII मुनाफावसूली में लगी है।

आज कुछ कंपनियां हैं जहां खबर है इसपर नजर बनाए रख रकते हैं...

 

1 RIL

Q4 के शानदार नतीजे, साल दर साल मुनाफा 18.3% बढ़ा

2 ICICI BANK

Q4 के बेहतरीन नतीजे, बैंक का NII 40% बढ़ा

3 YES BANK

चौथी तिमाही में मुनाफा 45% गिरा, NII 16% बढ़ा

4 MACROTECH DEV

Q4  में मुनाफा 39% बढ़ा, आय में 5.5% की गिरावट

5 MAPE MY INDIA

चौथी तिमाही में मुनाफा 22% बढ़ा

6 SUN PHARMA

मोहाली प्लांट से अमेरिकी शिपमेंट पर US FDA की अस्थाई रोक

7 WIPRO

Wipro कर सकती है शेयर बायबैक का एलान

8 KOTAK MAH BK

31 दिसंबर के बाद से कंपनी में बदलेगी उदय कोटक की भूमिका

9 HDFC BANK

HDFC के साथ मर्जर को लेकर RBI से राहत

10 MAHARASHTRA SEAMLESS

ONGC से `262 करोड़ का ऑर्डर मिला

 

निफ्टी के लिए आज का रेजिस्टेंस 17800 पर जबकि बैंक निफ्टी का 42500 पर दिख रहा है। आज सपोर्ट की जरूरत नहीं होगी लेकिन फिर भी अगर FII ने हैवी बिकवाली की तो निफ्टी का सपोर्ट 17400 पर वहीं बैंक निफ्टी का 41800 पर सपोर्ट दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: