बुधवार, 12 अप्रैल 2023

7 दिनों की तेजी के बाद आज बाजार में दिख सकती है गिरावट!

 


भारतीय बाजारों के लिए आज का दिन थका हुआ हो सकता है। क्योंकि कल वीकली एक्सपायरी है साथ ही सात दिनों लगातार ऊपर ही ऊपर भागते भागते बाजार थक सा गया है। इसलिए आज बाजार में मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है। हालांकि कल अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुए थे क्योंकि वहां के बाजार को भी आज आने वाली मार्च महंगाई के आंकड़ों का इंतजार है। हांगकांग को छोड़कर ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी रौनक है। FII ने कल भी कैश बाजार में 350 करोड़ रु हल्की खरीदारी की है लेकिन वायदा में 12500 कोरड़ रु के करीब बिकवाली की है। साथ ही कल DII ने भी कैश बाजार 250 करोड़ से ज्यादा की बिकवाल की है। रुपए में मजबूती के साथ करोबार हो रहा है आज करीब 7 पैसे मजबूत खुला रुपया। वहीं कुछ कंपनियों पर आज नजर रख सकते हैं क्योंकि यहां खबरें हैं....

 

1.      TCS

       आज आएंगे TCS के Q4 नतीजे, मार्जिन में  दिख सकता है सुधार

2.      INDUSIND BANK

मई रिव्यू में MSCI इंडेक्स में नहीं शामिल हो पाएगा

3.      DELTA CORP

सुस्त रहे Q4 नतीजे, मुनाफा 6.4% बढ़ा, `1.25/Sh फाइनल डिविडेंड का एलान

4.      SULA WINE

ब्रांड बिक्री `91 Cr से 15% बढ़कर `104 Cr रही

5.      DELHIVERY

Tiger Global ने कंपनी में 1.6% हिस्सेदारी बेची

6.      SAGAR CEMENT

ICICI Prudential Mutual Fund ने 4.68% हिस्सा खरीदा

7.      BHEL

BHEL-टीटागढ़ वैगन्स के कंसोर्शियम को `9,600 Cr का ऑर्डर

8.      SANOFI INDIA

इंसुलिन ग्लार्जिन ब्रांड लैंटस के दाम 21% घटाए

9.      PARAS DEFENCE

पारस एंटी-ड्रोन टेक का Spacekawa Explorations से करार

10.  JUBILANT FOODS

CITI ने दिया `619/Sh के लक्ष्य के साथ खरीदारी की राय

 

निफ्टी का सपोर्ट आज 17600 पर जबकि बैंक निफ्टी का 40900 पर दिख रहा है। अगर FII ने आज अच्छी खरीदारी की जिसकी संभवना कम ही लगती है फिर भी अगर ऐसा हुआ तो निफ्टी का रेजिस्टेंस 17850 और बैंक निफ्टी का 41500 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: