सोमवार, 27 फ़रवरी 2012

कल होगी महा-हड़ताल

देशभर में कल होने वाली है महा-हड़ताल। बैंक, सरकारी और निजी फैक्ट्री में काम नहीं करेंगे मज़दूर। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भी हड़ताल में हैं शामिल। देश के ज्यादातर मज़दूर और कर्मचारी यूनियनों ने कई सूत्री मांगों को लेकर एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है।

कल एक जगह से दूसरी जगह जाने के में हो सकती है परेशानी। क्योंकि ऑटो टैक्सी और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन रहेंगे हड़ताल पर। सरकारी और निजी बैंकों में भी काम-काज रहेगा ठप्प। बढ़ती बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई, घोटालों, भ्रष्टाचार, श्रम नियमों को लागू करने और आम आदमी के दमन के विरोध में देश के ज्यादातर ट्रेड यूनियंस और दूसरे संगठनों ने 28 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का फैसला किया है। इस दौरान देशभर में मज़दूर और कर्मचारी संगठनों ने जुलुस और चक्का जाम का प्लान बनाया है।
हड़ताल की वजह से 28 फारवरी को सरकारी, निजी सहित ग्रामीण बैंकों में भी कामकाज ठप्प रहेगा।देश के कई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों भी हड़ताल में शामिल होंगे। जिससे यातायात व्यवस्था पर असर पड़ेगा। रिटेल क्षेत्र में एफडीआई का विरोध कर रही स्वदेशी जागरण मंच ने भी हड़ताल का समर्थन करने का फैसला किया है।

केन्द्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नितियों के चलते केन्द्रीय श्रम संगठनों और कई फेडरेशन ने एकजुट होकर भारतीय इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हड़ताल पर जा रहे हैं। इसलिए इसका असर देशभर में देखने को मिल सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: