गुरुवार, 18 अगस्त 2011

निफ्टी साल के निचले स्तर पर

भारतीय शेयर बाजार आज जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुए। आखिरी घंटे में आई बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी ने गोता लगा दिया। लगभग सभी सेक्टर लुढ़ककर बंद हुए। सबसे ज्यादा मार आईटी सेक्टर पर देखी गई। सेंसेक्स की शुरूआत आज मामूली गिरावट से हुई। लेकिन दिनभर के कारोबार के दौरान इसमें गिरावट बढ़ती ही गई। सेंसेक्स 371 अंक गिरकर 16469 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 112 अंक लुढ़ककर 4944 पर बंद हुआ। जो कि 8 जून 2010 के बाद सबसे निचला स्तर है। आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जबकि मेटल शेयरों में ढ़ाई फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। वहीं पावर, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस और ऑटो शेयरों में करीब 2 फीसदी तक गिरावट देखी गई। भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह एशियाई और यूरोपीय बाजारों में गिरावट रही। सुबह से ही एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही थी। दोपहर बाद यूरोपीय शेयर खुलते ही लुढ़क गए। जिससे भारतीय बाजार में गिरावट तेज हो गई।

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

bazar ki maar aam logon pe jyada pad rahi hai.