सोमवार, 29 अगस्त 2011

मारुति मानेसर प्लांट में फिर हड़ताल

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी के मानेसर प्लांट के कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारी संगठन और कंपनी के मैनेजमेंट की बीच राजनीति अपने चरम पर है। जिससे प्रोडक्शन पर असर पड़ रहा है। भारत में कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी मैनेजमेंट और कर्मचारी संगठन की राजनीति में पिसती जा रही है। मारुति सुजुकी के मानेसर प्लांट के कर्मचारी आज एकबार फिर हड़ताल पर चले गए हैं। इस प्लांट के कर्मचारियों ने पिछले तीन महीनों में तीसरी बार हड़ताल किया है। मारुति सुजुकी के मैनेजमेंट ने मानेसर प्लांट के कर्मचारियों के लिए कारखाने में प्रवेश से पहले बेहतर आचरण बांड पर दस्तखत करना आज से अनिवार्य कर दिया है। जिसके विरोध में कर्मचारी हड़ताल चले गए हैं। मानेसर प्लांट के कर्मचारियों का आरोप है कि मैनेजमेंट कर्मचारियों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं मैनेजमेंट ने दलील दी है कि कर्मचारी जानबूझकर ढ़ीला काम कर रहे हैं। जिससे ना केवल प्रोडक्शन कम हो रहा है बल्कि क्वालिटी के स्तर पर भी बहुत गाड़ियां फेल हो रही हैं। इससे पहले कंपनी 21 कर्मचारियों को सस्पेंड कर चुकी है।

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

maruti ki jeb mei hai hariyana sarkar..bechare mazdoor ke saath koi nahi hai..anna ko is issue ke bare mei bhi sochna chahiye.