सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

गिरावट के साथ खुलकर करीब फ्लैट बंद हो सकता है आज भारतीय बाजार

 

 

 


 

 भारतीयी बाजार के लिए आज का दिन खराब रह सकता है। क्योंकि ग्लोबल सेटअप यही बतला रहे हैं। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आईटी शेयरों में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है जिससे नैस्डेक करीब पौने दो फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं डाओ में 127 और एस एंडी पी में 43 प्वाइंट की गिरावट देखी गई है। आज भारतीय बाजार नीचे दिए गए कुछ कंपनियों के शेयरों पर आप ध्यान दे सकते हैं।

1.       SBI

तीसरी तिमाही में SBI ने पेश किए शानदार नतीजे, 69% बढ़ा मुनाफा

2.       ITC

अनुमान से कहीं अच्छे रहे Q3 में ITC के नतीजे, 21% बढ़ा मुनाफा

VODAFONE IDEA

3.       वोडाफोन में सरकार ने 16 हजार करोड़ के कर्ज को इक्विटी में बदला

CANARA BANK/SBI/ICICI BANK

4.       फोकस में बैंक शेयर, आज से RBI MPC की तीन दिवसीय बैठक

INTERGLOBA AVIATION

5.       तीसरी तिमाही में मुनफा 11 गुना बढ़ा, आय 61% बढ़ी

6.       TATA POWER

तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 91% बढ़ा, आय 30% बढी  

7.       Sun TV Network

Q3 में मुनाफे में 9.8% की गिरावट, आय भी 16.4% गिरी

8.       MARICO

Q3 में मुनाफा `317 Cr से बढ़कर `333 Cr, EBITDA मार्जिन बढ़कर 18.5% पर

9.       JK TYRES

तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 15% बढ़ा, आय 17.5% बढ़ी

TATA STEEL

आज आएंगे TATA STEEL और LIC HSG FIN के नतीजे

शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 932 करोड़ रु की बिकवाली की है। जबकि वायदा कारोबार में 12515 करोड़ की बिकवाली की है। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1264 करोड़ की खरीदारी की है। पेटीम को तीसीरी तिमाही में लॉस में कमी आई है। वहीं अदानी ग्रुप की कंपनियों पर आज नजर रखी जा सकती है। कोई खबर नहीं है लेकिन आनंद महिंद्रा और उदय कोटक का जैसे उद्योगपतियों का सपोर्ट अदानी को मिलता दिख रहा है। तमाम सेटअप आज बाजार के गैपडाउन खुलने की ओर यानी गिरावट के साथ खुलने और लगभग फ्लैट बंद होने की ओर संकेत कर रहे हैं। क्योंकि कंपनियों के नंबर्स अच्छे आ रहे हैं। ऐसे में निफ्टी को 17600 और दूसरा 17500 पर वहीं बैंक निफ्टी को 41000 और दूसरा 39800 पर जबरदस्त सपोर्ट दिख रहा है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: