गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023

गिरावट के साथ खुलकर दिन के निचले स्तर के करीब बंद हो सकता है बाजार!

 


 


भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट भरा करोबार हो सकता है। गैप डाउन खुलने के बाद बाजार में गिरावट बढ़ने के संकेत हैं और बाजार करीब दिन के निचले स्तर पर बंद हो सकता है। क्योंकि ग्लोबल संकेत नकारात्मक लग रहे हैं। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। नैस्डेक में 1.5 परसेंट से ज्यादा और एस एंड पी में 1 परसेंट से ज्यादा गिरावट देखी गई। डाओ में भी 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही। ज्यादातर एशियाई बाजारों मे गिरावट देखी जा रही है। हालांकि चीन के बाजारों में हल्की तेजी है। शंघाई और हांगकांग करीब आधा फीसदी ऊपर करोबार कर रहा है।

 

आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस को लेकर दुनिया की दो दिग्गज कंपनियां आमने-सामने आ चुकी है। कल गूगल के AI इवेंट के बाद अल्फाबेट के शेयर में 7% की गिरावट देखी गई। कल अपने इवेंट में गूगल ने नए AI चैटबॉट का प्रदर्शन किया था। और इससे ठीक एक दिन पहले यानी मंगलवार माइक्रोसॉफ्ट का AI इवेंट था। वहीं एक बुरी खबर डिजनी की तरफ से आ रही है डिजनी ने 7000 कर्मचारियों की छंटनी आ ऐलान किया है।

 

अदाणी के फ्रंट से भी दो खराब खबरें निकल कर आ रही है। फ्रांस की कंपनी टोटल एनर्जी ने अदाणी ग्रुप में निवेश का प्रस्ताव होल्ड पर डाल दिया है। अदाणी ENT, अदाणी पोर्ट, अंबुजा के बाद अब अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल गैस भी NSE के ASM में आ गया है। यानी इन कंपनियों के शेयरों में इंट्रा डे कारोबार के लिए अब ज्यादा मार्जिन देना होगा। साथ ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि MSCI में घट सकता है अदाणी शेयरों का वेटेज।

 

HINDALCO सहित AUROBINDO PHARMA, HAL, HPCL के नतीजे आज हैं यानी इन कंपनियों पर रखी जा सकती है नजर। फिच ने चीन के जीडीपी ग्रोथ का अनुमान इस साल के लिए 4.1 परसेंट से बढ़ाकर 5 परसेंट कर दिया है। शायद यही वजह है कि वहां के बाजार में हरियाली दिख रही है।

 

बाजार के तमाम संकेतों को देखने से लगता है कि आज बाजार में गिरावट भरा कारोबार हो सकता है। क्योंकि FII का निकलना जारी है कल कैश बाजार में 736 करोड़ रु और वायदा में 4307 करोड़ की बिकवाली की है। वहीं DII ने कल कैश में 941 करोड़ की खरीदारी की है। आज बाजार का सेटअप से लग रहा निफ्टी को 17600 पर तगड़ा सपोर्ट है। वहीं बैंक निफ्टी को 41000 पर जबरदस्त सपोर्ट दिख रहा है। आज वीकली एक्सपायरी भी है ऐसे में दिनभर के कारोबार के दौरान बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव दिख सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: