मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

बाजार आज गैपअप खुलकर गिरावट के साथ बंद हो सकते हैं


 

भारतीय बाजारों के लिए बुरे दिन का अंत होता नहीं दिखा रहा है। आज फिर से बाजार में गिरावट का पूरा माहौल तैयार दिख रहा है। क्योंकि कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। साथ ही आज ब्याज दरें और बढ़ाने पर यूएस फेड का बयान आने वाला है। अगर एशियाई बाजारों की  बात करें तो हांगकांग बाजार में करीब 1 परसेंट की तेजी देखी जा रही है। जबकि बाकी के एशियाई बाजार लगभग फ्लैट कारोबार कर रहे हैं। ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर के करीब तो कॉमेक्स गोल्ड 1886 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है। तमाम प्रीसिएस मेटल में तेजी देखी जा रही है। एसजीएक्स निफ्टी में करीब 80 प्वाइंट की तेजी देखी जा रही है।

 

ऑनलाइन गेमिंग पर करीब 28 परसेंट जीएसटी का ऐलान संभव है। इसका असर नजारा टेक्नोलॉजी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। साथ ही आज तीन निफ्टी और कई वायदा कंपनियों के नतीजों पर नजर रखी जा सकती है।

आज के नतीजे

ADANI PORTS

BHARTI AIRTEL

HERO MOTO

ABFRL

AMBUJA CEMENT

ASTRAL

CHAMBAL FERT

DEEPAK NITRITE

GNFC

NAVIN FLUORINE

RAMCO CEMENT

 

बाजार रिएक्ट कर सकता है

Tata Steel के खराब नतीजों पर

LIC Housing Finance के उम्मीद से खराब नतीजे

Muthoot Finance के खराब नतीजे

JK Paper के शानदार नतीजे

 

कल FII ने 1218 करोड़ रुपए की कैश मार्केट में और 695 करोड़ रु की वायदा कारोबार में बिकवाली की है। जबकि DII ने कैश बाजार में 1203 करोड़ की खरीदारी की है।

कुल मिलाकर आज के बाजार के सेटअप बता रहे हैं कि बाजार आज गैपअप खुलकर गिरावट के साथ बंद होंगे। हलांकि आदानी ग्रुप के फ्रंट पर कुछ सकारात्म रुख दिख रहा है। ग्रुप के शेयर कंसोलिडेट कर रहे हैं। निफ्टी के लिए आज का सपोर्ट 17500 पर और बैंक निफ्टी का 40900 पर दिख रहा है। वहीं अगर FII ने खरीदारी की तो निफ्टी का रेजिस्टेंस 17900 और बैंक निफ्टी का 41600 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: