शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023

भारतीय बाजारों में आज गिरावट भरा कारोबार संभव!

 



दुनियाभर के बाजारों के रुख को देखकर लगता है कि भारतीय बाजारों में आज गिरावट भरा कारोबार हो सकता है। क्योंकि कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। रुपए में कमजोरी बनी हुई है। सोना और तेल का लेवल कल के करीब ही दिख रहा है। पेटीएम में 2 करोड़ से ज्यादा शेयरों यानी 3.4 परसेंट का एक ब्लॉक डील भी देखी जा रही है।

 

इन कंपनियों पर आज रख सकते हैं नतीजे

ADANI ENT

MSCI ने अदाणी ग्रुप के चार कंपनियों का वेटेज घटाया, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी टोटाल गैस और ACC का वेटेज घटाया 

CG POWER/ BOB

CG पावर और बैंक ऑफ बड़ौदा MSCI ग्लोबल इंडेक्स में शामिल, बायोकॉन हुआ बाहर

Varun Beverages

ब्लॉक डील के जरिए प्रोमोटर्स आज बेच सकते हैं 850 करोड़ रुपये के शेयर

UBL

तीसरी तिमाही में मुनाफे से घाटे में आई कंपनी, 56% गिरा EBITDA, मार्जिन भी हुआ आधा

VOLTAS

वोल्टास के भी खराब नतीजे, 96 करोड़ के मुनाफे के मुकाबले 110 करोड़ का घाटा

M&M

आज आएंगे M&M,  NALCO, INFO EDGE और GLENMARK  के नतीजे

AUROBINDO PHARMA

Q3 में कंपनी का मुनाफा 18.8% गिरा, आय 6.7% बढ़ी

HPCL

तीसरी तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई कंपनी

LIC

Q3 में Individual APE `8780 Cr रहा, VNB मार्जिन 14.6% पर

ZOMATO

तीसरी तिमाही में कंपनी को `346.6 Cr का घाटा, आय 75.2% बढ़ी

 

कुल मिलाकर बाजार के सेटअप आज चीख चीखकर कह रहे हैं कि आज उन्हें गिरने से कोई अगर रोक सकता है तो वो है विदेशी संस्थागत निवेशक, हालांकि पिछले कई दिनों से FII की बिकवाली जारी है। कल तो FII के साथ DII ने भी बिकवाली की है। कैश मार्केट में कल FII ने 144 करोड़ और DII ने 205 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। वहीं वायदा में कल FII ने 6821 करोड़ रु की खरीदारी की है। आज निफ्टी का सपोर्ट 17600 पर और बैंक निफ्टी का 41000 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: