मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023

हल्की तेजी के साथ खुलकर दोपहर बाद शिखर पर पहुंचेगा फिर करेक्शन संभव


 

तमाम ग्लोबल संकेत पॉजेटिव दिख रहे हैं। आज भारतीय बाजारों में 7 दिनों की लगातार गिरावट के बाद तेजी देखी जा सकती है। इसकी शुरुआत रुपए से हो चुकी है। डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजूबत खुला है। शंघाई को छोड़कर दूसरे सभी एशियाई बाजारों में रौनक है। सबसे ज्यादा तेजी निक्केई में देखी जा रही है। आज कुछ शेयरों पर नजर रखी जा सकती है जिसमें की कल खबरें आई थी बाजार बंद होने के बाद यानी आज इन खबरों का असर इन शेयरों पर दिख सकता है।

 WIPRद

 कंपनी ने 4 स्ट्रैटेजिक ग्लोबल बिजनेस लाइन्स का एलान किया

2.        MASTEK

AI बेस्ड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए Netail से करार

4         ZEE ENT

NSE ने ज़ी एंटरटेनमेंट के मई वायदा कॉन्ट्रैक्ट शुरू किए

5         RAIN INDUSTRIES

चौथी तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई कंपनी

6         NHPC

CCEA से अरुणाचल प्रदेश में 2,880 MW प्रोजेक्ट को मंजूरी

7         VODA IDEA

ATC टेलीकॉम इंफ्रा को `1,200 Cr के डिबेंचर्स जारी किए

कल कैश मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2000 करोड़ से ज्यादा की बिकावाली की वहीं DII ने 2200 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की है। हालांकि वायदा में FII ने कल 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीदारी की है। आज के अहम सपोर्ट की बात करें तो निफ्टी में 17300 और बैंक निफ्टी में 40100 पर दिख रहा है। वहीं रेजिस्टेंस जिसकी आज ज्यादा संभावना हो वो निफ्टी के लिए 17500 निफ्टी बैंक के लिए 40500 पर दिख रहा है। कल अमेरिकी बाजार दिन की उच्चतम स्तर से फिसलकर  मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। ऐसा ही कुछ कारोबार भारतीय बाजारों में भी देखने को मिल सकता है। ग्रीन में खुलकर दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच कर बाजार करेक्ट होगा और मामूली बढ़त के साथ बंद हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: