गुरुवार, 21 जुलाई 2011

85 हजार में थ्री डी लैपटॉप 10 हजार में एलईडी टीवी

जापानी कंपनी तोशीबा इस साल के आखिर तक भारत में ही अपना प्रोडक्ट तैयार करेगी। यानी भारत में अपना पहला प्रोडक्शन यूनिट लगाएगी। कीमतों में कमी और और अपने ब्रांड को मजबूत करने लिए कंपनी ने ये फैसला किया है। इससे भारत में रोजगार के कुछ अबसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने थ्रीडी लैपटॉप और एलईडी टीवी की नई रेंज लांच की है। तेजी से बढ़ रहे भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए जापानी कंपनी तोशीबा ने भारत में ही अपना प्रोडक्शन यूनिट लगाने का फैसाला किया है। इस साल के अंत तक भारतीय प्लांट से तोशीबा के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट निकलना शुरू हो जाएगा। सबसे पहले कंपनी यहां टीवी बनाना चाहती है। ऐसा करने से प्रोडक्शन कॉस्ट में कमी आएगी। जिसका फायदा कंपनी और भारतीय ग्राहकों को होगा। क्योंकि इससे टीवी और सस्ते हो जाएंगे। इसके साथ ही तोशीबा ने दुनिया की पहली ग्लासेज फ्री थ्री डी लैपटॉप लांच कर दिया है। जो कि थ्री डी और टू डी दोनों मोड पर काम करता है। यानी इस लैपटॉप में थ्री डी का मजा लेने के लिए चश्मा लगाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही थ्री डी वीडियो देखते हुए दूसरे विंडो में टू डी यानी इंटरनेट का यूज किया जा सकता है। साथ ही इस लैपटॉप में रियल टाईम कनवर्टर लाग हुआ है जो टू डी डीवीडी को भी थ्री डी में बदल देता है। यानी आप बाजार से कोई भी डीवीडी खरीद कर उसे थ्री डी में देख पाएंगे। कई खुबियों से लैस इस लैपटॉप को खासतौर पर डॉक्टर, साइंटिस्ट, आर्किटेक्ट जैसे प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है। इस लैपटॉप की कीमत है 85 हजार रुपए। एचडीएमआई केबल के जरिए इस लैपटॉप को किसी भई थ्री डी टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है। तोशीब ने भारत में टीवी और होम अप्लाइंसेज बिजनेस को पर्सनल कम्प्यूटर डिवीजन के साथ मर्ज करने का फैसला किया है। साथ ही अपना ब्रांड इमेज बनाने के लिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। कंपनी ने 10 हजार रुपए की 19 इंच की एलईडी टीवी भी लांच किया है।

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

ab aaya unt pahar ke neeche..10 hazar mei led tv sauda bura nahi hai...behtareen jankari dene ki liye niveshguru ji dhanyabaad.