शुक्रवार, 10 मार्च 2023

गिरावट के साथ खुलकर दिन के निचले स्तर से कुछ सुधार के साथ बंद होगा बाजार!

 


भारतीय शेयर बाजार के लिए आज लगातार दूसरा दिन दबाव भरा दिख रहा है। ग्लोबल बाजार से संकेत नकारात्म दिख रहे हैं। कल  अमेरिकी बाजार 1.5 से 2 परसेंट की गिरावट के साथ बंद हुए। बैंक और आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है। आज भारतीय बाजारों में भी इन दो सेक्टर पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। एशियाई बाजारों में भी गिरावट भरा कारोबार देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज भारतीय बाजार के गैप डाउन खुलने की पूरी गुंजाइश है। हालांकि वायदा के नए हफ्ते की शुरुआत भी हो रही है ऐसे में बाजार में उतार-चढाव भरा कारोबार दिख सकता है। लेकिन बाजार गिरावट के साथ ही बंद होंगे। लेकिन बाजार बंद होने तक दिन के निचले स्तर से कुछ संभलकर बंद हो सकता है बाजार। कल FII ने कैश बाजार में 561 करोड़ रुपए की बिकवाली की है वहीं DII ने महज 42 करोड़ की खरीदारी की है वहीं FII ने कल वायदा बाजार में 3826 करोड़ की खरीदारी की है।

 

आज इन शेयरों पर नजर रख सकते हैं...क्योंकि इनमें खबरें हैं...

 

 

1.    TATA MOTORS

                 टाटा टेक्नोलॉजीज ने IPO के लिए अर्जी दी

 

2.    WIPRO

सबसे बड़ी एविएशन सर्विसेस कंपनी Menzies Aviation से बड़ा ऑर्डर मिला

3.    NBCC

IIFT काकीनाडा का नया कैंपस बनाने का ऑर्डर मिला

4.    PNC INFRA

`2004 Cr के दो प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई

5.    DREDGING CORP

सदर्न नेवल कमांड, कोच्चि से `64 Cr का ऑर्डर मिला

6.    .HOME FIRST FIN

Bessemer India Capital Holdings ने 68.11 लाख शेयर बेचे

 

7.    GOKALDAS EXPORTS

`390.91/Sh के भाव पर 60 लाख शेयरों में सौदा

8.    REC

बोर्ड ने `1.20 लाख करोड़ तक जुटाने को मंजूरी दी

9.    ZYDUS LIFE

Erythromycin टैबलेट के लिए USFDA से अंतिम मंजूरी

 

10.                     AJANTA PHARMA

बोर्ड आज शेयर बायबैक पर विचार करेगा

11.                     BANK OF BARODA

           बोर्ड की BOB FIN SOLUTIONS में 49% हिस्से के विनिवेश को मंजूरी

 

 

12.                     KRSNA DIAGNOSTICS

BMC के लिए 100 पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर शुरू किए

 

 

13. RELIANCE

      आरसीपीएल ने 50 साल बाद कैंपा कोला ब्रांड को फिर से नए फ्लेवर में लॉन्च किया

 

14.                     GNFC

       कंपनी के शेयर आज  वायदा बैन में शामिल हुआ

 

कुल मिलकार आज निफ्टी का सपोर्ट 17300 और बैंक निफ्टी का 40500 पर दिख रहा है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: