बुधवार, 22 मार्च 2023

तेजी के साथ खुलकर बढ़त के साथ बंद हो सकते हैं बाजार

 



भारतयी बाजारों के लिए आज के ग्लोबल संकेत सकारात्म कल रहे हैं। आज रात 11 बजे यूएस फेड के फैसले की घड़ी है। शायद 25 बेसिस प्वाइंट या बैंकों के लगातार दिवालिएपन को देखते हुए कोई बदलाव नहीं करने का फैसला भी संभव है। जो भी फैसला हो उसका असर अब कल भारतीय बाजारों पर दिखेगा। जहां तक आज की बात है। तो आज बाजार में तेजी रह सकती है। क्योंकि कल अमेरिकी और यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए हैं वहीं ज्यादातर एशियाई बाजारों में खरीदारी का आलम है। अगर रूस के फ्रंट से कोई गलत बयान नहीं आया तो बाजार में तेजी रह सकती है। चूंकि चीनी राष्ट्रपति अपने तीन दिवसीय यात्रा पर रूस में हैं। और रूसी रक्षा मंत्री ने कल ही एटम बम की धमकी पश्चिमी देशों को दी है। ऐसे में  बाजार का टोन निगेटिव भी हो सकता है। भारतीय बाजारों से FII की बिकवाली लगातार जारी है। मंगलवार को कैश बाजार में 14 सौ करोड़ से ज्यादा की बिकवाली FII ने की है जबकि DII ने 1900 करोड़ रु से ज्यादा की खरीदारी की है। वायदा में भी करीब 600 करोड़ की बिकवाली FII ने की है। करेंसी बाजार गुड़ी पड़वा के अवसर पर आज बंद हैं।

 खबरों वाली कुछ कंपनियों पर नजर बना कर रख सकते हैं...

ZYDUS LIFE

Tofacitinib दवा को US FDA से मंजूरी मिली

 AUROBINDO PHARMA

Prednisolone दवा को US FDA से मंजूरी मिली

HG INFRA

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे से `660 Cr का ऑर्डर मिला

TATA POWER

MSEDCL से कंपनी की सब्सिडियरी को बड़ा ऑर्डर

POWER GRID

24 मार्च को बोर्ड बैठक में बॉन्ड जारी करने पर विचार

TATA MOTORS

1 अप्रैल से कमर्शियल व्हीकल की कीमतें 5% बढ़ाएगी

 HIND ZINC

कंपनी ने `26/Sh चौथे अंतरिम डिविडेंड का एलान किया

DEVYANI INTL

फ्रैंकलिन MF फ्लेक्सी कैप फंड ने 62 लाख शेयर खरीदे

 GREENLAM

एशियाना फंड ने 33.42 लाख शेयर `306/Sh पर खरीदे

SONATA SOFT

US की कंज्यूमर रिटेल कंपनी से $160 Mn का ऑर्डर मिला

 

FII की हैवी बिकवाली अगर  होती है तो निफ्टी को 17100 पर सपोर्ट मिल सकेगा वहीं निफ्टी बैंक को 39900 पर। अगर रेजिस्टेंस की बात करें तो निफ्टी का 17300 पर और निफ्टी बैंक का 40300 पर तगड़ा रेजिस्टेंस दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: