सोमवार, 20 मार्च 2023

फ्लैट खुलकर उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार के बाद फ्लैट बंद हो सकता है बाजार!

 



आज भारतीय बाजारों के लिए संकेत मिलेजुले हैं। शंघाई को छोड़कर ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी फ्यूचर्स में मामूली तेजी है। एसजीएक्स निफ्टी में करीब 80 प्वाइंट की गिरावट है। एमसीएक्स पर सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुका है। अमेरिका और यूरोप में एक के बाद एक बैंकों के धराशायी होने से ग्लोबल बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपए में 6 पैसे की मजबूती देखी जा रही है। क्रूड में गिरावट बरकरार है। सोना आज 60 हजार के पार हो सकता है। ऐसे में आज बाजार में फ्लैट ओपनिंग के बाद उतार चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिल सकता है। 

 

कुछ कंपनियों पर आज नजर रख सकते हैं जहां खबरें हैं...

 


1    TATA CONSUMER

बिसलेरी के साथ अधिग्रहण की बातचीत खत्म की

2.    GMR AIRPORTS

फॉरेन करेंसी र्बॉन्ड के जरिए `2,900 Cr जुटाएगी

3.    CAN FIN HOMES

सुरेश श्रीनिवासन अय्यर की MD & CEO पद पर नियुक्ति

4.    TORRENT PHARMA

गुजरात यूनिट को US FDA ने 1 आपत्ति जारी की

5.    NAVIN FLUORINE

सब्सिडियरी NFASL के लिए `450 Cr के क्षमता विस्तार को मंजूरी

6.    COCHIN SHIPYARD

नॉर्वे की कंपनी Samskip Group से `550 Cr का ऑर्डर मिला

7.    Godawari Power & ISpat

बोर्ड से 28.7% प्रीमियम पर बायबैक को मंजूरी

8.    SUMITOMO CHEMICAL

गुजरात पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से बड़ी राहत

9.    RVNL

`1,088 Cr के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई

 

   SJVN

सब्सिडियरी SJVN ग्रीन एनर्जी को MSEDCL से सोलर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर

 

 

निफ्टी के लिए आज 17300 का और बैंक निफ्टी के लिए  40000 का रेजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं निफ्टी के लिए  17000 का और बैंक निफ्टी का  39000 पर सपोर्ट दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: