सोमवार, 6 मार्च 2023

बाजार फ्लैट खुलकर एक दायरे में घूमेगा पर हरे निशान में बंद होने का पूरा चांस


 

भारतीय बाजार में आज का दिन सकारात्म ही दिख रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 20 पैसे मजबूत खुला है। साथ ही शुक्रवार को FII ने कैश बाजार में जहां 200 करोड़ से ज्यादा की खऱीदारी की वहीं DII ने 2000 से ज्यादा की खरीदारी की है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी तेजी के साथ खुले हैं साथ ही आज ज्यादातर एशियाई बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने-चांदी में भी हल्की तेजी है। हालांकि कच्चे तल पर कुछ दबाव देखा जा रहा है। आज कुछ कंपनियों पर नजर रख सकते हैं...

1.     MGL

`531 करोड़ में Unison Enviro का अधिग्रहण करेगी

2.  ONGC

कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में 50 रुपए प्रति टन की बढ़ोतरी

3.  ADANI ENT

LIC चेयरमैन ने कहा अदाणी ग्रुप में ग्रोथ को लेकर पूरा भरोसा

4.     VEDANTA

चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने  कहा कर्ज को लेकर चिंता नहीं

5.    HAL

IT विभाग से `570 Cr इनकम टैक्स रिफंड मिला

6.  POWER GRID

छत्तीसगढ़ में 2 प्रोजेक्ट के लिए बोली जीती

7.  IEX

फरवरी में कुल वॉल्यूम 8,200 Mn यूनिट रहा

8.  BAJAJ ELECTRICALS

दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन के साथ `565 Cr का करार

9.     ZYDUS LIFE

मिर्गी की दवा Vigabatrin के ओरल सॉल्युशन के लिए US FDA से मंजूरी

10.              CAMS

कंपनी  ने Think Analytics में 55.4% हिस्सा खरीदा

इसके साथ ही एक और कंपनी है हीरो मोटो जिसने अमेरिका की इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनी जीरो मोटर्स के साथ करार किया है।

कुल मिलकार आज के तमाम संकेत सकारात्म दिख रहे हैं। बाजार में फ्लैट ओपनिंग के बाद तेजी देखने को मिल सकती है। चूंकि शुक्रवार को अच्छी तेजी थी और कल बाजार में छुट्टी है ऐसे में आज बाजार में ज्यादा वॉल्यूम देखने को नहीं मिल सकता है। बजार एक दायरे में घूमता दिखेगा लेकिन हरे में खुलकर हरे में बंद होने की पूरी गुंजाइश है।

निफ्टी के लिए आज 17700 और बैंक निफ्टी का 41500 पर रेजिस्टेंस दिख रह है। और अगर FII ने ज्यादा बिकवाली की तो निफ्टी का सपोर्ट 17400 पर और बैंक निफ्टी का 41000 पर तगड़ा सपोर्ट दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: