सोमवार, 27 मार्च 2023

फ्लैट खुलकर गिरावट के साथ बंद हो सकते हैं बाजार


 

भारतीय बाजारों के लिए आज का ग्लोबल संकेत मिलेजुले लग रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए थे। साथ ही अमेरिकी फ्यूर्स में भी हरे निशान में कारोबार हो रहा है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान कोरिया में तेजी है जबकि चीन में गिरावट देखने को मिल रही है। सिंगुपर निफ्टी में तेजी देखी जा रही है। ग्लोबल के साथ ही ऑप्शन बेचने पर STT टैक्स बढ़ने का असर आज देखने को मिल सकता है। क्योंकि शुक्रवार को टाइपो एरर की वजह से बाजार में उहापोह की स्थिति थी। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को कैश बाजार में 1700 करोड़ से ज्यादा की बिकावाली की जबकि DII ने 2500 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की है। वहीं वायदा में FII ने शुक्रवार को 3700 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की है। डॉलर के मुकबाले रुपया 11 पैसे मजबूत खुला है।

 

कुछ खबरों वाले शेयर पर नजर बना कर रख सकते हैं

 

1.    SUN PHARMA

साइबर अटैक के कारण बिजनेस ऑपरेशंस पर असर

2.    ZYDUS LIFE

3 आपत्तियों के साथ USFDA ने अहमदाबाद यूनिट की जांच पूरी की

3.    LUPIN

पीथमपुर प्लांट की UK रेगुलेटरी एजेंसी ने जांच पूरी की

4.    ALEMBIC PHARMA

USFDA ने गुजरात के करखाड़ी यूनिट की जांच पूरी की

5.    MOREPAN LAB

USFDA से कंपनी के बद्दी यूनिट को क्लीन चिट मिली

6.    CROMPTON

क्रॉम्पटन कंज्यूमर-बटरफ्लाई गांधीमती के मर्जर को मंजूरी

7.    BEL

कंपनी को कुल `4,300 Cr के ऑर्डर मिले

8.    RITES

कंपनी की JV को असम सरकार से `122 Cr का ऑर्डर मिला

9.    ZEN TECH

सेना से कंपनी को `127 Cr का ऑर्डर मिला

1           NBCC

सब्सिडियरी HSCC को `81.19 Cr का ऑर्डर मिला

 

निफ्टी के लिए आज का सपोर्ट 16800 पर जबकि बैंक निफ्टी को  39000 पर सपोर्ट मिलता दिख रहा है। वहीं अगर FII ने खरीदारी की और कुछ सकारात्मक खबरें बाजार के लिए निकल कर आईं तो निफ्टी का रेजिस्टेंस   17100 पर और बैंक निफ्टी का  39700 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: